दिल्ली ने कोरोना टेस्ट में रिकॉर्ड बनाया, वहीं महाराष्ट्र ने नए मामलों में रिकॉर्ड बनाया, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 63,360,234 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,475,825 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 422943 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8973373 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 138648 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,534,964 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 35,551 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 526 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 40,726 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 94.11 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 4.44 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी के करीब है। 28 नवंबर को 1, 111, 698 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 143, 557, 647 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में बुधवार को 79 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए जो देशभर में अब तक का रिकॉर्ड है। इसमें से RT-PCR टेस्ट की संख्या 36000 के पार है। वहीं राहत की बात यह भी है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 4 हजार से कम कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में पहली बार रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा है। दिल्ली में बुधवार को रिकवरी रेट 93.14 फीसदी दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 5,600 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,32,176 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 111 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,357 हो गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

6924

855485

7003

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

79

4583

61

अरुणाचल प्रदेश

778

15488

54

असम

3519

208669

983

बिहार

5768

228797

1274

चंडीगढ़

1082

16279

281

छत्तीसगढ़

19749

218195

2919

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

16

3322

2

दिल्ली

30302

538680

9342

गोवा

1416

46132

693

गुजरात 

14813

193938

4018

हरियाणा

16673

218443

2488

हिमाचल प्रदेश 

7813

33370

677

जम्मू एंड कश्मीर 

4951

104471

1708

झारखंड

1907

106660

971

कर्नाटक

24169

851690

11808

केरल

61587

550788

2298

लद्दाख

862

7642

119

मध्य प्रदेश 

14019

191618

3287

महाराष्ट्र 

89611

1695208

47357

मणिपुर

3162

21937

291

मेघालय

686

11154

114

मिजोरम

291

3584

6

नागालैंड

723

10467

64

ओडिशा

4439

313394

1750

पुडुचेरी

432

36035

612

पंजाब

7694

140772

4842

राजस्थान

26710

243340

2350

सिक्किम

300

4661

111

तमिलनाडु

10999

762015

11733

तेलांगना

8999

261028

1465

त्रिपुरा

552

31879

372

उत्तराखंड

4955

69578

1251

उत्तर प्रदेश 

22797

516694

7817

वेस्ट बंगाल

24166

457377

8527

भारत में कुल मामले

422943

8973373

138648


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।